Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में हाईटेंशन लाइन से युवक की मौत:छत पर चढ़ते समय लगा करंट, परिवार ने विभाग पर लगाए आरोप

    10 hours ago

    2

    0

    बदायूं के जरीफनगर गांव में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे हुई। गांव के निवासी कमल सिंह (30) पुत्र श्रीपाल सिंह अपनी छत पर चढ़े थे, तभी छत के बराबर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए और उन्हें करंट लग गया। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमल सिंह की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि कमल सिंह अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे और खेती-बाड़ी में परिवार का सहयोग करते थे। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने पुष्टि की कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बैंक शाखा खोलने की मांग:जनसमस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया
    Next Article
    विधायक के आश्वासन पर मजदूर का अंतिम संस्कार:रायबरेली में परिजनों का गतिरोध समाप्त, मिला 10 लाख का मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment