Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर में युवक ने गौशाला में लगाई फांसी:शराब की लत से परेशान चल रहा था, पुलिस की जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर में युवक ने रविवार को गौसाले में देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ज़ब गौसाले में काम करने वाला युवक दूध दूने गया तो फंदे से लोहे के एंगल से युवक का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। युवक ने तत्काल सूचना गौशाला के केयर टेकर को दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुँचे और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर थाना क्षेत्र के बाक़रगंज निवासी चोखेलाला किसान है परिवार में मा श्री देवी पांच बेटे सुरेश दिनेश महेश मृतक राकेश निषाद (35)दूसरे नंबर का था व मृतक प्रकाश तीसरे नम्बर का था। प्रकाश की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बड़े भाई सुरेश ने बताया की राकेश बिठूर के महाराजघाट में बने गौसाले में काम करता था वह अक्सर वही रहता था कभी कभी घर आता था। रविवार को वह देर शाम को घर आया और थोड़ी देर पिता ने शराब पीने को लेकर डाटा तो वह वापस गौसाला चला गया था। देर रात को वही लोहे की एंगल से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ज़ब वहां दूध दूने वाला युवक गोपाल गया तो उसने फंदे से लटकता युवक का शव देख उसके होश उड़ गए जिसके बाद गोपाल ने वहां के केयर टेकर विपिन दीक्षित को फोनकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुँचे और 112नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बिठूर थाने का फ़ोर्स फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया- युवक शराब का लती था। कल अपने घर गया उसके बाद गौसाले में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाए गए। अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई कि जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जिस गांव में वोट बहिष्कार हुआ, वहां पुल पास कराया':विधायक बोले- गांव से हाईवे तक कनेक्टिविटी बढ़ाई, मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया
    Next Article
    देवरिया में दिव्यांगजनों-वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे सहायक उपकरण:अप्रैल के पहले सप्ताह होगा वितरण, 1591 लाभार्थी चयनित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment