Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंदर भगाते समय व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया:एटा में बुरी तरह झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    9 hours ago

    2

    0

    एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित श्रृंगार नगर मोहल्ले में बंदरों को भगाते समय एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। रविवार दोपहर हुई इस घटना में व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय उमेश पांडे पुत्र भरोसेलाल दोपहर करीब 1 बजे अपने घर की छत पर बंदरों को भगाने गए थे। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों के मुताबिक उमेश पांडे को तत्काल एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। घायल उमेश पांडे के बेटे कौशल ने बताया कि उनके पिता छत पर बंदरों को भगाने गए थे और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला बोली- जेठ ने सोते समय जबरदस्ती की:नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, भाई ने बचाया; आगरा में दर्ज कराई FIR
    Next Article
    काकोरी में लूट की 2 वारदात का खुलासा:यक्ष ऐप से पकड़ में आए आरोपी, बाइक व मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment