Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदलते मौसम से बढ़े सांस और वायरल के मरीज:मेरठ में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ वीरोत्तम तोमर ने बताएं संक्रमण के कारण और उपाय

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में पिछले एक हफ्ते से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर के अस्पतालों और क्लीनिकों में सांस से जुड़ी बीमारियों और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अचानक अंतर आना और, धूल के बढ़ते स्तर के कारण लोगों में खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सांस फूलने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया का संक्रमण आसानी से फैलता है। उन्होंने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मरीज सांस से संबंधित बीमारी और वायरल फीवर, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा अटैक और एलर्जी से संबंधित समस्याओं के साथ आ रहे हैं। कई मामलों में मरीजों को सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत भी हो रही है। डॉ. तोमर ने विशेष रूप से अस्थमा और एलर्जी के मरीजों को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और लापरवाही न बरतें। संक्रमण के प्रमुख कारण: - दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर - धूल और प्रदूषण का बढ़ना - ठंडी-गरम चीजों का एक साथ सेवन - भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना सावधानी के जाना - कमजोर इम्युनिटी क्या बरतें सावधानी - सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए कपड़े पहनें - बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें - ठंडी चीजों से परहेज करें और गुनगुना पानी पिएं - पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त नींद लें भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें - सांस के मरीज नियमित दवाएं लेते रहें और डॉक्टर की सलाह से ही इलाज करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्ष में रहते मैंने बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय बनवाया:विधायक मोहम्मद फहीम बोले-CM राहत कोष से 4.5 करोड़ दिलाए; दावा- जनता फिर जिताएगी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:पीएम मोदी लगातार तीसरी बार दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता बने, ट्रम्प टॉप-10 से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment