Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेलखंडी वार्ड उपचुनाव: दोपहर तक 38% मतदान:मिर्जापुर नगर पालिका परिषद सदस्य पद के लिए मतदान जारी

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के नगर निकाय क्षेत्र बुंदेलखंडी वार्ड में रिक्त सभासद पद के लिए उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक लगभग 38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह उपचुनाव पूर्व सभासद सतीश के आकस्मिक निधन के बाद कराया जा रहा है। सुबह मतदान की शुरुआत धीमी रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या में वृद्धि देखी गई। इस उपचुनाव में कुल 5651 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान के लिए बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज, भारतीय शिशु मंदिर और बंदा बैरागी प्राइमरी पाठशाला में बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। चुनावी मैदान में समाजवादी पार्टी से नागेंद्र तिवारी, भारतीय जनता पार्टी से नितिन केशरवानी, जबकि निर्दल प्रत्याशी के रूप में रवि टंडन और दाऊ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सक्रिय रहे। सुरक्षा के लिहाज से बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज के दो बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। अन्य बूथों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान की अपील की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि चुनाव सकुशल संपन्न कराया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप:पुलिस ने पीड़ित का ही चालान किया तो भड़के परिजन, SSP कार्यालय पहुंचकर मांगा न्याय
    Next Article
    कपिल शर्मा शो में मजाक उड़ने पर बोले सुनील पाल:शाहरुख भी ऐसे शो में मजाक बनते हैं, समय रैना ने कहा था- ब्रश क्यों नहीं करते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment