Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेली सेना की मांग पर ईओ ने निरीक्षण किया:राजाघाट पर मिट्टी, बोरियां हटवाने और विसर्जन कुंड बनाने का दिया आश्वासन

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में बुंदेली सेना की मांग पर सोमवार को नगर पालिका के ईओ लालजी ने नवनिर्मित राजाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट पर मौजूद विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान ईओ से घाट पर जमा मिट्टी हटवाने, कॉपर डैम की बोरियां हटाने, हवन पूजन सामग्री के लिए विसर्जन कुंड बनवाने और नाली के पानी को इंटेकवेल के पास गिरने से रोकने की मांग की गई। इस पर ईओ ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तीन दिन तक चले सफाई अभियान के बाद ईओ से राजाघाट का निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया था। मौके पर पहुंचकर ईओ ने घाट की मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाट से मिट्टी और कॉपर डैम की बोरियां हटवाने, नाली के पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने और विसर्जन कुंड निर्माण की बात कही। इधर, बुंदेली सेना का नदी सफाई अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने नदी में उगी चोई घास को निकालकर आसपास के क्षेत्र की सफाई की। राजाघाट की सफाई के बाद अब अभियान पुलघाट और फिर रामघाट की ओर आगे बढ़ाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपकी बुकिंग हो गई है.. कृपया धैर्य रखिए:वाराणसी में LPG सिलेंडर बुक करने वाले कस्टमर्स को आ रहे ऐसे मैसेज, चल रही लंबी वेटिंग
    Next Article
    लखनऊ में माटी कला बोर्ड की कार्यशाला:कारीगरों को दी गई योजनाओं की जानकारी व ट्रेंनिग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment