Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदल रहा घर खरीदने का तरीका:डिजिटल व्यू देखकर आशियाना पसंद कर रहे लोग

    3 hours ago

    2

    0

    वेस्ट यूपी से लेकर एनसीआर में अब घर खरीदने के तरीके में बदलाव आ रहा है। लोग ऑफलाइन मौके पर जाकर घर देखने से पहले ऑनलाइन उसे देखना चाहते हैं। फिजिकल व्यू से पहले घर का डिजिटल व्यू मायने रखता है। लोग ट्रांसपेरेंसी के साथ ऑनलाइन घर देखकर पसंद करते हैं फिर उसे मौके पर देखने जा रहे हैं। प्रापर्टी खरीदने के नए तरीके को लेकर मेरठ में बेविनार हुआ, जिसमें बिल्डर्स को जानकारी दी गई। ग्राहक को मिलती हर सुविधा ऑनलाइन होमटूर के बारे में जानकारी देते हुए एम सानवी रियल स्टेट के संस्थापक और सीईओ मुकेश कुमार ने बताया कि डिजिटल व्यू में कम समय में आसानी से घर का व्यू मिल जाता है। स्कूल, अस्पताल, बाजार क्या हैं, उसकी लोकेशन, इंटीरियर, नक्शे को लेकर सारी जानकारी मिल जाती है। इससे खरीदार को घर खरीदने में आसानी होती है। समय बचता है। ऑनलाइन घर खरीदने के तमाम फायदे मुकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन घर खरीदना अच्छा है लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरुरी है। वीडियो, बेवसाइट, पोस्ट चैक करने के बाद प्रापर्टी की फिजिकल सिचुएशन जरुर देखें। उसके कस्टमर फीडबैक और रिव्यूज भी देखें। ऑफलाइन साइट विजिट के बाद ही प्रापर्टी खरीदें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहजोई में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा:13 दुकानें और पक्के मकान बने, नोटिस के तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई
    Next Article
    कचहरी का गेट खोलकर नारेबाजी, 27 लोगों पर केस दर्ज:मऊ शहर कोतवाली में सरकारी काम में बाधा डालने पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment