Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत, तीमारदारों से मारपीट:लापरवाही का आरोप, सुरक्षाकर्मियों ने भी की बदसलूकी

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले में स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत के बाद तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह घटना मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। जानकारी के अनुसार, जनपद के पडुई गांव निवासी एक युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उसने कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से डाई पी ली थी। परिजनों का कहना है कि उस समय मरीज की हालत ज्यादा गंभीर नहीं थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों ने इलाज में लगातार लापरवाही बरती। जब परिजनों ने मरीज को किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने का अनुरोध किया, तो उसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद मरीज को नाक में नली डालकर आईसीयू में ले जाया गया, और कुछ ही देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मरीज की मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी तीमारदारों से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट की। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने भी स्वास्थ्यकर्मियों का पक्ष लेते हुए तीमारदारों के साथ बदसलूकी की। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट और बदसलूकी साफ दिख रही है। पीड़ित परिजनों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्मार्ट मीटर से बढ़ी समस्या:पार्षद के पास में पहुंची महिलाएं, बोलीं बिना बताए मीटर बदल दिया, कई इलाकों में बिजली कटौती
    Next Article
    पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में सीडीओ नाराज:अम्बेडकरनगर में बैंकिंग प्रक्रिया और लक्ष्य पूर्ति में देरी पर फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment