Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में ट्रक की टक्कर से फल व्यापारी की मौत:महोखर के पास हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    1 day ago

    2

    0

    बांदा में एक सड़क हादसे में फल व्यापारी शान मोहम्मद की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह तिंदवारी रोड पर महोखर गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। श्रीनगर मोहल्ला निवासी शान मोहम्मद मंगलवार सुबह करीब 8 बजे फल खरीदने के लिए तिंदवारी जा रहे थे। महोखर गांव के पास फतेहपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा सके। शान मोहम्मद श्रीनगर मोहल्ले में फल का कारोबार करते थे। उनकी आकस्मिक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन में काशी विश्वनाथ धाम में महाकुंभ जैसी व्यवस्था:मंदिर की SOP रहेगी लागू, VIP दर्शन पर रोक; 5 मार्गों से होगा श्रद्धालुओं का प्रवेश
    Next Article
    महराजगंज में झमाझम बारिश:उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment