Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में बेटी से दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप:मां ने एसपी से शिकायत की, शव बिना पोस्टमार्टम दफनाया; कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    बांदा में एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार करवाया। मामला गिरवा थाना क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को बताया कि लगभग 15 दिन पहले गांव का एक 16 वर्षीय किशोर उसके घर में घुस आया था। जब महिला ने उसे देखा तो वह भाग गया। बाद में, महिला की 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि वह किशोर उसे अक्सर छेड़ता था और जबरन गलत काम करता था। उसने बेटी को धमकी भी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे और उसकी मां को जान से मार देगा। विरोध करने के बावजूद वे धमकी देकर चले गए इस घटना की जानकारी होने पर अगले दिन आरोपी किशोर के माता-पिता महिला के घर आए। उन्होंने महिला को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो वे उसे और उसकी बेटी को उठवा लेंगे या उनकी हत्या कर देंगे। महिला के विरोध करने के बावजूद वे धमकी देकर चले गए। महिला के अनुसार, 2/3 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वहीं किशोर अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर आया। उसकी 15 वर्षीय बेटी बाथरूम के लिए दरवाजे पर निकली थी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे अगवा कर ले जा रहे थे। हत्या कर शव को दरवाजे के पास फेंकने का आरोप जब बेटी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। शव को दरवाजे के पास फेंक दिया। चीखने की आवाज सुनकर महिला बाहर आई तो उसने देखा कि दोनों आरोपी उसकी बेटी की हत्या कर भाग रहे थे। महिला ने एक आरोपी की पहचान की। जबकि दूसरे आरोपी को सामने आने पर पहचानने का दावा किया है। महिला का यह भी आरोप है कि गांव के लोगों ने आरोपियों के दबाव में आकर उसकी बेटी का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही आनन-फानन में दफना दिया। बेटी का शव आज भी श्मशान घाट में दफन है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में बर्खास्त सिपाही जितेंद्र यादव गिरफ्तार:ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में कार्रवाई
    Next Article
    प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment