Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में बाइक डंपर से टकराई, एक युवक की मौत:तेरहवीं के निमंत्रण पर जा रहे चचेरे भाई घायल, एक ने दम तोड़ा

    10 hours ago

    2

    0

    अतर्रा में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बिसंडा-ओरन रोड पर दशरथ पुरवा गांव के पास हुई, जब तेरहवीं के निमंत्रण पर ननिहाल जा रहे दोनों भाइयों की बाइक एक डंपर से टकरा गई। घटना शनिवार शाम की है। बिसंडा थाना क्षेत्र के व्यास पुरवा निवासी 20 वर्षीय राजकुमार अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय संदीप के साथ ग्राम पारा स्थित ननिहाल जा रहे थे। दशरथ पुरवा के पास ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप का इलाज जारी है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक राजकुमार के पिता जगरूप ने बताया कि उनका परिवार पंजाब में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। करीब एक महीने पहले ही वे गेहूं की कटाई के लिए गांव लौटे थे। राजकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां जयंती सहित पूरे परिवार में गहरा दुख है। बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय के अनुसार, यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में तीन किसानों की गेहूं की फसल जली:संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Next Article
    सड़क किनारे 40 फीट गड्ढे में मिला युवक का शव:नवाबगंज में पुराने सरयू पुल के पास की घटना; पुलिस शिनाख्त में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment