Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा बना तंदूर, अप्रैल में ही 47.6°C पार:बुंदेलखंड जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, हेल्पलाइन नंबर जारी

    4 hours ago

    2

    0

    बुंदेलखंड का बांदा इस बार गर्मी के मामले में नए रिकॉर्ड बना रहा है। अप्रैल महीने में ही यहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालत यह है कि बांदा ने इस बार गर्मी में जैसलमेर को भी पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को जहां तापमान 47.6°C तक पहुंच गया, वहीं बुधवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर 2 बजे तक पारा 44°C और शाम 5 बजे तक 45.6°C तक पहुंच गया। लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दोपहर में सन्नाटा, सड़कों और बस स्टैंड पर दिखी वीरानी दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच शहर की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी बेल का जूस और नींबू पानी का सहारा लेते नजर आए। बस स्टैंड और बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। बुधवार को भी सुबह 11 बजे के बाद यही हाल देखने को मिला। प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर जारी लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया है और टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए आपदा कंट्रोल रूम में काल कर त्वरित मदद लेने कीअपील की है। 05192-285260 या ट्रोल फ्री नंबर 1077 पर काल कर मदद पा सकते हैं। किसानों-श्रमिकों के लिए एडवाइजरी प्रशासन ने किसानों और श्रमिकों को सलाह दी है कि वे अपने काम का समय बदलें। सुबह जल्दी काम शुरू कर दोपहर तक खत्म करें और फिर शाम 4 बजे के बाद काम दोबारा शुरू करें। आम लोगों को पानी साथ रखने, ग्लूकोज और नींबू पानी पीने की सलाह दी गई है। यात्रियों से भी दोपहर में यात्रा से बचने और शरणालयों में विश्राम करने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग अध्यक्ष पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार:बोले, प्रियंका गांधी ने 2022 चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट दी
    Next Article
    भीषण गर्मी से बढ़ा बीमारियों का खतरा:अमेठी जिला अस्पताल में पुख्ता इंतजाम, हीट वेव वार्ड भी तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment