Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीटेक छात्रा ने किराए के कमरे में सुसाइड किया:लखनऊ पहुंचे पिता ने पड़ोसी युवक पर हत्या का शक जताया, कुछ दिन पहले तय हुई थी शादी

    20 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में बीटेक फाइनल ईयर छात्रा का शव किराए के कमरे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान अयोध्या के रौनही थाना क्षेत्र के कटरौली निवासी 25 वर्षीय वैष्णवी यादव के रूप में हुई। वह बिजनौर थाना क्षेत्र के सीमा सिटी में पिछले 4 साल से किराए पर रह रही थी। बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसके बगल के कमरे में उदित रहता है। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर पार्ट टाइम जॉब (वर्क फ्रॉम होम) करते थे। दुपट्‌टे के सहारे लटका मिला शव पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर को उदित ने कई बार वैष्णवी को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर वह उसके कमरे पर गया। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब न आने पर जोर से धक्का दिया। इससे दरवाजा खुल गया। अंदर कमरे में वैष्णवी पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे बंधे फंदेसे लटकी मिली। उसने उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पिता बोले- उदित पर हत्या करने का शक है मृतका के पिता अमर बहादुर यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुला था। कुंडी भी नहीं टूटी थी। वैष्णवी का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि छत का पंखा काफी ऊंचाई पर लगा है। कुर्सी लगाकर भी उससे दुपट्‌टा नहीं बांधा जा सकता है। उन्हें शक है कि उदित ने ही बेटी की हत्या की है। पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। अमर बहादुर अयोध्या में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वैष्णवी के परिवार में पिता अमर बहादुर, मां आशा देवी, बहन चहक, भाई आर्यन व आर्य हैं। 'शादी तय होने से नाराज तो नहीं थी' पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि वैष्णवी की शादी तय हो चुकी थी। वह उस शादी के लिए तैयार नहीं थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। उदित से पूछताछ की गई है। उसने सुसाइड की बात बताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चिल्लूपार सीट पर भाजपा से राजेश त्रिपाठी पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विनय शंकर तिवारी; बसपा से साहिल तिवारी
    Next Article
    नोएडा की सड़क पर दिखा गल्फ वॉर का असर:बिटुमिन की कमी नहीं हो रही मरम्मत, 150 किमी सड़कों पर गढ्‌ढे, अप्रैल-2026 थी डेडलाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment