Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के शव के साथ रह रहा था पिता:मेरठ में 5 महीने पहले हुई थी मौत, दुर्गंध मिटाने के लिए करता परफ्यूम स्प्रे; केवल पैर बचा

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में 5 महीने पहले मरी बेटी का शव घर के अंदर से बरामद किया गया है। शव इतनी बुरी स्थिति में था कि कोई देख नहीं पा रहा था। शव पूरी तरीके से कंकाल हो गया था। केवल एक पैर बचा था। पिता उसी शव के साथ 5 महीने से रह रहा था। आज घर पर रिश्तेदारों के आने पर पता चला। पिता दुर्गंध को छिपाए रखने के लिए वह अंदर ही अंदर परफ्यूम का उपयोग करता था। उसके घर के भीरत से परफ्यूम की काफी बोतले भी मिली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। घटना सदर बाजार इलाके के तेली मोहल्ले का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला मूलरूप से बंगाल के रहने वाले उदय भानु बिस्वास सदर के तेली मोहल्ले में रह रहे थे। शुक्रवार देर शाम कुछ रिश्तेदार उदय भानु के घर पहुंचे। लोग इकट्‌ठा हो गए। घर खोलकर अंदर पहुंचे तो वहां उठ रही दुर्गंध ने सभी के होश उड़ा दिए। जाकर देखा तो अंदर एक कमरे में शव पड़ा था, जो एक युवती का था। लोगों ने पुलिस को सूचित किया घर के अंदर युवती का शव मिलने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने इस घर में रहने वाले उदय भानु बिस्वास को पकड़ लिया। पता चला कि जो शव था, वह उदय भानु की बेटी प्रियंका बिस्वास का था, जिसकी तकरीबन 5 महीने पहले मौत हो चुकी थी। बॉडी के नाम पर केवल पैर बचा लोगों की मानें तो प्रियंका की मौत लगभग पांच महीने पहले हो चुकी थी। उसके पिता उदय भानु ने किसी को पता नहीं चलते दिया और शव को घर के अंदर ही रखा। यहां तक जानकारी मिल रही है कि वह धीरे धीरे शव का गला रहा था। लोग जब अंदर पहुंचे तो देखा कि युवती का शव कंकाल में बदला हुआ है। केवल पैर ही दिखाई दे रहा है। दुर्गंध मिटाने के लिए परफ्यूम का प्रयोग शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि भानु बिस्वास घर के अंदर ही रह रहा था। दुर्गंध को छिपाए रखने के लिए वह अंदर ही अंदर परफ्यूम का उपयोग करता था। उसके घर के भीरत से परफ्यूम की काफी बोतले भी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर सदर बाजार थाने भेज दिया। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, 10 पर्यटकों की मौत:लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, मदद के लिए सेना पहुंची; सभी पंजाब के रहने वाले मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरी प्राइवेट नाव यमुना नदी में पलट गई। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-बेटी शामिल हैं। नाव में सवार सभी पर्यटक बांके बिहारी क्लब के सदस्य थे और पंजाब से घूमने आए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबरदार: US-ईरान में सीजफायर वाली संधि होगी या तबाही फिर से मचेगी?
    Next Article
    यूपी में सिजेरियन डिलीवरी का ग्राफ 50% तक पहुंचा:एक्सपर्ट्स सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए कर रहे मंथन, 3 दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment