Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के ससुरालीजनों की पिटाई से पिता की मौत:जाम में फंसने से देरी से पहुंचे कॉर्डियोलॉजी, नशा पर टोकने पर झगड़ा हुआ था

    4 hours ago

    2

    0

    गोविंद नगर में बेटे के ससुरालीजनों की पिटाई से वृद्ध पिता की मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने बुजुर्ग के सीने में ताबड़तोड़ घूसों से वार कर मरणासन्न कर दिया। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें गंभीर हालत में कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। रामनवमी में शहर में लगे जाम के कारण परिजन डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। तब तक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्ट भिजवाया। शुक्रवार देर शाम शुरू हुआ था झगड़ा गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी राजाराम (65) के परिवार में पत्नी रामदेवी, बेटे रोशन, रंजीत, प्रेम व बेटी पूनम हैं। रंजीत ने बताया कि भाई रोशन शराब पीता है, जिस कारण भाभी पूजा से उसका अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार देर शाम भाई नशे में धुत होकर आया। इस पर उसका भाभी से झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच में मारपीट होने लगी। इसी बीच पूजा के परिजन मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। रंजीत का आरोप है कि भाई के ससुरालीजनों ने उन्हें, भाई व मां पर चूल्हे की जलती लकड़ी से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पिता पहुंचे तो ससुरालीजनों ने उनके सीने में घूसे और लात मारे, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। रंजीत के मुताबिक पिता के बेसुध होने पर उन्हें पहले गोविंद नगर स्थित भावना नर्सिंग होम ले गए, जहां से उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। वह ई-रिक्शा से पिता को कार्डियोलॉजी लेकर जा रहे थे, तभी नंदलाल के पास जवारे की वजह से जाम में ई-रिक्शा फंस गया। इससे उन्हें कार्डियोलॉजी पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लग गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश सिंह ने बताया- तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झारखण्डी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 2-लेन ओवरब्रिज:₹292 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, ₹90 करोड़ की पहली किस्त जारी
    Next Article
    बदायूं में पिता समेत तीन बेटों को उम्रकैद:घर में घुसकर हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, घर में घुसकर किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment