Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे का सिर गोद में रखकर बिलख रही मां, VIDEO:पिता बोले-कोई अपने बच्चों को चौपाटी में मत भेजना, जिप लाइन से गिरकर हुई बेटे की मौत

    9 hours ago

    2

    0

    आगरा के चौपाटी में जिप लाइनिंग का हुक टूटने से 15 साल के कुनाल की 45 फीट ऊपर से गिरकर मौत हो गई। जब ये हादसा हुआ तब माता-पिता और भाई वहीं मौजूद थे। छोटा भाई वीडियो बना रहा था। जैसे ही कुनाल नीचे गिरा, माता-पिता भागकर पहुंचे। घायल बेटे को सिर मां ने गोद में रखा। बेटे की तड़पकर मौत हो गई। हादसे के बाद माता-पिता का बिलखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पिता हाथ जोड़कर कह रहे है कि इस चौपाटी में कोई अपने बच्चों को मत भेजना। फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी नगर निवासी पंकज अग्रवाल चूड़ी व्यापारी हैं। वह रविवार को आगरा घूमने आए थे। उनके साथ पत्नी रिंकी, बड़ा बेटा कुनाल और छोटा बेटा साथ में थे। बच्चे ताजगंज स्थित चौपाटी में घूमना चाहते थे इसलिए वहां आए थे। कुनाल ने जिप लाइन में घूमने की जिद की। चौपाटी में 120 फीट लंबी और 45 फीट ऊंची जिप लाइन है। माता-पिता ने कुनाल को भी जिप लाइन में सवार कराया। वह 10 मीटर आगे ही चल पाया था कि अचानक उसकी पुली का लॉक टूट गया। वह 45 फीट नीचे आ गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल ले गए। मगर, डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। माता-पिता बोले- अपने बच्चों को मत भेजना हादसे के बाद का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मां बेटे कृनाल को अपनी गोद में लिए है। पिता पंकज रोते हुए लोगों से गुहार लगा रहे हैं कि "पुलिस को फोन लगा दो... पुलिस को फोन लगा दो कोई... एक बार हमारे कहने से फोन लगा दो... अपने-अपने बच्चों को संभालो, यहाँ मत लाया करो कोई भी... अपने बच्चों का, हाथ जोड़कर निवेदन है, चौपाटी में किसी को मत लाना, यहाँ बहुत लापरवाही है... बहुत लापरवाही है यहाँ, किसी का कोई ध्यान नहीं रखते हैं... पैसों के नाम पर तो वो उल्टे लूटते हैं, और लापरवाही इतनी है कि बच्चों का कोई ध्यान ही नहीं है..." छोटा भाई बना रहा था वीडियो बेटे के एडवेंचर जिप लाइन का परिजन मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि कुनाल प्लेटफॉर्म पर खड़ा होकर सेफ्टी बेल्ट पहन रहा है। जैसे ही वो जिप लाइन पर आगे सरकता है, वैसे ही लॉक टूट जाता है। वो पहले नीचे लगे टीन शेड पर टकराता है और फिर जमीन पर जा गिरता है। माता-पिता और परिजन उसकी पास भागकर पहुंचते हैं। माता-पिता की गोद में तड़पकर कुनाल दम तोड़ देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिर पर ईंट रख नंगे पांव स्कूल पहुंचे सपा विधायक, SSC परीक्षा रद्द होने पर छात्रों का हंगामा
    Next Article
    सहारनपुर मेडिकल कॉलेज की टंकी पर चढ़ी वार्ड आया:प्रिंसिपल पर ने कर दिया था निष्कासित, साढ़े चार घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment