Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के घर से जाने पर पिता ने की आत्महत्या:फंदे पर लटका मिला शव; परिजन बोले- हत्या हुई, पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सुबह एक व्यक्ति का शव घर के पास छप्पर के नीचे फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए करीब चार घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ही अंतिम संस्कार के लिए माने। पुलिस का कहना है कि बेटी के प्रेमी के साथ घर से चले जाने के बाद से युवक तनाव में था। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती 31 मार्च को घर के सामने रहने वाले सोमिल नामक युवक के साथ घर से चली गई थी। पिता ने पुलिस से शिकायत की। 2 अप्रैल को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई। 8 अप्रैल को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिए और खुद जाने की बात कही। नाबालिग होने की आशंका पर उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। सुबह 5 बजे युवती के पिता का शव घर के पास छप्पर के नीचे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर 3 बजे परिजन शव लेकर घर पहुंचे और सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर नाबालिग बेटी को परिवार को नहीं सौंपा और आरोपी पक्ष से मिलीभगत की।बेटे का आरोप- बहन को बंधक बनाकर किया गया शोषण मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि 31 मार्च को युवक बहन को टेढ़ी बगिया क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां बंधक बनाकर चार लोगों ने शोषण किया। बाद में थाना एत्माद्दौला के बाहर छोड़ दिया गया। उसका कहना था कि पुलिस ने आरोपी पक्ष के दबाव में कार्रवाई नहीं की और माता-पिता से मिलने तक नहीं दिया। पिता की मौत के बाद ही पुलिस ने बहन को परिजन के सुपुर्द किया। पुलिस का पक्ष: मेडिकल में बालिग निकली थी युवती एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि युवती के 9 अप्रैल को कोर्ट में बयान दर्ज हुए थे। उसने किसी भी घटना से इनकार कर खुद जाने की बात कही थी। इसके बाद मेडिकल कराया गया। मेडिकल बोर्ड ने युवती की उम्र 19 वर्ष बताई। इसी आधार पर उसे भाइयों के सुपुर्द किया गया। परिजन ने युवक के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल:ATS ने जिंदा पकड़े ‘आतंकी’, कई एजेंसियों ने मिलकर दिखाया दम
    Next Article
    हाथरस में कार पलटी, एक की मौत:बदायूं निवासी मरीज को वृंदावन ले जाते समय हादसा, तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment