Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बढ़ती गर्मी से स्किन पर रैशेज, खुजली-जलन की दिक्कत:गोरखपुर में सनबर्न के पेशेंट बढ़ें, डॉक्टर ने दी सावधानियां बरतने की सलाह

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बढ़ती गर्मी की वजह से स्किन प्रॉब्लम भी बढ़ रही है। शरीर के कुछ खुले जगहों पर खुजली और जलन से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल की स्किन ओपीडी में इस समस्या के मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं। स्किन स्पेश्लिस्ट डॉ. नवीन कुमार वर्मा का कहना है कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में 10 परसेंट से अधिक सनबर्न के मरीज ही रहते हैं। उन्हें हाथ, गला, पैर अन्य खुले जगहों पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या होती है। चिलचिलाती धूप में शरीर के किसी भी हिस्से में गर्मी ज्यादा होने और बाहर की हवा न पड़ने की वजह से स्किन पर रैशेज हो जाते हैं। जो गर्मी के दिनों में और परेशान करते हैं। कई बार उस जगह पर खुजली करने से पानी भी निकलने लगता है। इस समस्या से बच्चे और बड़े हर कोई जूझ रहा है। ओपीडी में हर उम्र के लोग इस समस्या से जुड़े पहुंच रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि बाहर निकलते समय सावधानियां बरतें और परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह से ही इलाज करवाएं। क्या है लक्षण.. सनबर्न या स्किन रैशेज रैशेज होने पर शरीर के कुछ हिस्से पर लाल चकत्ते हो जाते हैं। छोटे- छोटे दाने निकल जाते। खुजली और जलन होती है। कई बार खुजली कर देने से घाव बन जाता है और पानी निकलने लगता है। क्यों हो रही समस्या डॉक्टर नवीन ने बताया कि आमतौर पर यह समस्या गर्मी के दिनों में देखी जाती है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से जब पसीना होता है तो रोमछिद्र बंद हो जाता है। और हवां अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है। जिसकी वजह से उस जगह पर लाल चकत्ते हो जाते हैं। इसके बाद खुजली और जलन शुरू हो जाता है। इसके अलावा स्किन ड्राई होने से खुजली होती और और नाखून लगने पर छोटे- छोटे दाने निकल जाते। साथ ही सफाई न रखने से भी रैशेज हो जाती है। गंदे कपड़ें और बिस्तर के इस्तेमाल से उसके बैक्टेरिया स्किन के संपर्क में आने से भी स्किन पर चकत्ते बढ़ जाते हैं। यह समस्या बड़े और बच्चों दोनों में बढ़ रही है। बचने के लिए क्या करें डॉक्टर ने इस भीषण गर्मी में रैशेज से बचने के कुछ आसान उपाय बताएं हैं। उनका कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलनें से बचें। अगर मजबूरी है बाहर निकलना तो शरीर को अच्छे से ढ़क कर ही निकलें। ध्यान रहे कि ढ़कने के लिए सूती कपड़ें का ही इस्तेमाल करें। हल्का और ढ़ीला कपड़ा ही पहनें। स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जूसी फ्रूट और हरी सब्जियाें का सेवन करें। पसीना होने पर सूती कपड़ें से हल्के हाथों से पोंछे। थोड़ी सी रगड़ भी समस्या बढ़ा सकती है। रैशेज हो जाने पर क्या करें डॉ. नवीन ने बताया कि स्किन बहुत ही सेंसटिव होता है। ऐसे में रैशेज हो जाने पर कुछ सावधानियां बरतनी जरुरी है नहीं तो समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि लाल चकत्ते दिखने पर वर्फ या ठंडे पानी से हल्के हाथों से धोना चाहिए। सबसे जरुरी बिना डॉक्टर के सलाह की कोई इलाज अपने मन से नहीं करना चाहिए। नहीं तो इंफेक्शन और बढ़ सकती है। वहीं रैशेज वाली जगह को पसीना और बाहर के धूप और धूल से बचाना चाहिए। घरेलू उपाय और राहत बर्फ या ठंडे, गीले कपड़े से प्रभावित हिस्से पर सिकाई करें। त्वचा को शांत करने और जलन कम करने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं। रूखी और खुजली वाली त्वचा पर नारियल तेल लगाने से आराम मिलता है। गुनगुने पानी में थोड़ा पिसा हुआ ओट्स (दलिया) मिलाकर नहाने से खुजली कम होती है। कड़े साबुन, सुगंधित लोशन और टाइट कपड़ों से बचें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के वाटर पार्क में डांसर ने लगाए ठुमके, VIDEO:नहाने के बहाने पहुंच रही भीड़, लोग सोशल मीडिया पर लोकेशन व रेट खोज रहे
    Next Article
    फेमिना मिस इंडिया 2026 की विनर साध्वी सतीश सैल बोलीं:अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने की तैयारी, ‘धुरंधर’ देखने की इच्छा जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment