Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्थडे पार्टी में पिस्टल लहराते दिखा युवक, VIDEO:गोंडा में भोजपुरी गाने पर साथियों के संग लगाए ठुमके

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लेकर डांस कर रहा है। घटना का वीडियो शनिवार शाम को सामने आया है। वीडियो में युवक सिर में लाल गमछा बांधकर भोजपुरी गाने पर दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके दोस्त भी डीजे पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। मामला शुक्रवार शाम कोरीन पुरवा का है। देखिए 2 तस्वीरें… बर्थडे पार्टी में रंगारंग कार्यक्रम हुआ था दरअसल, 1 मई को कोरीन पुरवा में ग्रामीण पूची के घर उसके बच्चे की बर्थडे पार्टी थी। इसी दौरान पूची के घर के सामने एक रंगारंग कार्यक्रम हो रहा था। इसमें महिला डांसर भी आई थीं। कार्यक्रम के समापन के दौरान एक युवक स्टेज पर अवैध पिस्टल को हाथ में लेकर भोजपुरी गाने पर थिरकने लगता है। साथ में उसके दोस्त भी मस्ती करते हुए दिखते हैं। उसी दौरान दो युवक उसके पिस्टल को छीनने का भी प्रयास कर रहे हैं। इस घटना को वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति कैमरे में कैद कर लिया। उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस मामले में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार से सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने फोन काट दिए। सीओ करनैलगंज अभिषेक दावच्या ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आते ही कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गोंडा में अवैध असलहा लहराते युवक का वीडियो गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का हाथ में अवैध असलहा लेकर डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने बांटे आयुष्मान गोल्डन कार्ड:श्रावस्ती में पात्र परिवारों को मिला निःशुल्क इलाज का भरोसा, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की पहल
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की सजा:फिरोजाबाद कोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment