Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में वाहन चोर और नशा तस्कर गिरफ्तार:बाइक से करता था सप्लाई, 11 लाख की स्मैक बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली पुलिस ने वाहन चोरी और स्मैक तस्करी में लिप्त एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बारादरी थाना पुलिस ने 23 मार्च की रात चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। वह चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल स्मैक की आपूर्ति के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP25EB3213) और करीब 113 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल पहले से ही चोरी के एक मामले में दर्ज थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक (47) निवासी रामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए। आरोपी पहले भी कई बार वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक रहमान मलिक अलग-अलग जिलों से मोटरसाइकिलें चुराता था और उन्हें नेपाल ले जाकर बेच देता था। नेपाल में स्मैक की मांग अधिक होने के कारण उसने ड्रग्स तस्करी का धंधा भी शुरू कर दिया था। आरोपी ने बताया कि वह पहचान छिपाने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल करता था। शक से बचने और लोगों को गुमराह करने के लिए वह माथे पर हिंदू जैसा टीका भी लगाता था। पुलिस के अनुसार अजीजुर्रहमान का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज से जुड़े कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में शादी समारोह में मेहमान पर हमला, VIDEO:मामूली कहासुनी के बाद बैंक्विट हॉल में पीटा, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से, इस बार दो नई टीमों की हुई एंट्री, जानें सभी के कप्तान और स्क्वॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment