Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में तीन किडनैपर्स की एक्सीडेंट में मौत:बच्चों को ठिकाने लगाने जा रहे थे बदमाश, पिता को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

    7 hours ago

    2

    0

    कहते हैं 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। यह कहावत बरेली में उस वक्त सच साबित हुई जब गुड़गांव से अगवा किए गए दो मासूमों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि उन्हें ले जा रहे तीन किडनैपर्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए कि दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने बच्चों के पिता को भी बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है। गांव के ही युवक ने रची थी साजिश गुड़गांव में ऑटो चलाकर परिवार पालने वाले मनोज का अपहरण उसके ही गांव के मनमोहन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोपी मनमोहन ने मनोज और उसके दो बेटों- लक्ष्य (3)और मयूर (6) को अगवा किया और बरेली के फरीदपुर स्थित टांडा सिकंदरपुर में अपने घर ले आया। यहाँ मनोज को बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया गया। बच्चों को शिफ्ट करने के दौरान हुआ हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे मनमोहन अपने साथियों के साथ दोनों बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने या ठिकाने लगाने के लिए बोलेरो से निकला था। तभी सीबीगंज इलाके में सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से उनकी तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में मुख्य आरोपी मनमोहन, उसके साथी विशेष यादव और सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा साथी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दबिश देकर पिता को छुड़ाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। घायल प्रिंस की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदपुर में मनमोहन के घर पर छापा मारा और वहां बंधक बनाकर रखे गए मनोज को सकुशल बरामद किया। मनोज ने बताया, "बदमाशों ने मुझे कमरे में बंद कर दिया था और बच्चों को यह कहकर ले गए थे कि उन्हें उनकी मां को सौंप देंगे। मुझे पुलिस से पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया और किडनैपर्स मारे गए।" मनोज ने जान बचाने के लिए बरेली पुलिस का आभार जताया है। एसपी सिटी मानुष पारीक का बयान "सड़क हादसे की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बोलेरो में दो बच्चे सुरक्षित मिले। जांच में पता चला कि यह मामला किडनैपिंग से जुड़ा था। घायल आरोपी की निशानदेही पर बच्चों के पिता को भी फरीदपुर से बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों की हादसे में मौत हो गई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अखिलेश का ल्यारी राज चाहिए या धुरंधर सीएम?':लखनऊ में लगीं होर्डिंग्स पर लिखा; मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के दंगे गिनाए
    Next Article
    महाराजगंज में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण:जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोनरा गांव में किया स्थलीय मुआयना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment