Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पार्सल देरी बनी साइबर ठगी का जाल:APK फाइल खोलते ही महिला के खाते से उड़े 5.25 लाख रुपये

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। पार्सल में देरी की शिकायत करना उन्हें महंगा पड़ा, जब एक फर्जी ऐप डाउनलोड करते ही उनके बैंक खाते से 5.25 लाख रुपये निकाल लिए गए। कर्मचारी नगर ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी मंजू ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल को उनका एक शॉपिंग वेबसाइट से पार्सल आना था, जो तय समय पर नहीं पहुंचा। पार्सल की जानकारी के लिए उन्होंने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजा और उस पर कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताया। उसने मंजू को शिकायत दर्ज करने का झांसा दिया और उनसे कुछ आवश्यक जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी, जिसे 'शिकायत/सुझाव ऐप' बताया गया। जैसे ही मंजू ने वह फाइल डाउनलोड कर खोली, उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही मिनटों के भीतर, ठगों ने उनके बैंक खाते से पांच अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 5.25 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलते ही मंजू ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है: गूगल पर दिखने वाले सभी कस्टमर केयर नंबर असली नहीं होते। किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें। फोन पर बैंक विवरण, ओटीपी या स्क्रीन शेयरिंग से संबंधित जानकारी कभी साझा न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में वृद्ध दंपती ने खाया जहर:सैफई पीजीआई में मौत, कर्ज के चलते आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सुलतानपुर में घायल युवक सिकंदर की मौत:विधायक ताहिर खान पीड़ित परिवार से मिले, हरसंभव मदद का भरोसा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment