Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में खेत में करंट लगने से युवक की मौत:आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए बिछाए गए थे तार

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ शौच के लिए खेत में गया था, तभी वह आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दलीपुर गांव निवासी रिंकू (30) पुत्र राजाराम शनिवार सुबह अपनी पत्नी शीला के साथ खेत में शौच के लिए गए थे, क्योंकि उनके घर में शौचालय नहीं था। इसी दौरान, गांव के चंद्रपाल ने रामचंद्र के खेत को पेशगी पर ले रखा था और अपनी गेहूं की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए प्रतिबंधित बिजली के तार लगा रखे थे। रिंकू इन तारों की चपेट में आ गए और करंट लगने से वहीं गिर पड़े। पत्नी शीला के चीखने-चिल्लाने पर गांव के ओमेंद्र, वीरभद्र और रामवीर लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रिंकू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शीला ने बताया कि उनके सास-ससुर की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका देवर गंगाधर हरियाणा में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शीला ने बताया कि भूमिहीन होने के कारण वह अपने पति और तीन बेटियों राधिका (5 वर्ष), अंशिका (3 वर्ष) और नंदिनी (डेढ़ वर्ष) के साथ राजस्थान में एक मुर्गी फार्म पर काम करते थे। आठ महीने पहले वे गांव लौटे थे और यहीं मजदूरी कर परिवार चला रहे थे। शीला के अनुसार, उनके पति के पास ग्रामीण रोजगार योजना के तहत जॉब कार्ड नहीं था। उनके घर में शौचालय और सरकारी आवास भी नहीं है। जिस घर में वे रहते हैं, उसकी हालत इतनी जर्जर है कि वह कभी भी गिर सकता है। परिवार को अब आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आलमपुर जाफराबाद, हर्षेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम दलीपुर पूर्णतया ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) गांव है। उन्होंने कहा कि यदि मृतक रिंकू के घर में शौचालय नहीं है, तो इसकी जांच की जाएगी। भमोरा के एसओ सनी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर:युवक की मौत, बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहा था
    Next Article
    अमेरिका हमला करेगा, तो Pakistan को मुंबई और दिल्ली में बम गिरा देना चाहिए, अब्दुल बासित ने दी गीदड़भभकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment