Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में डेरा डाले बादल, बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मिली राहत

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी के बरेली में कुदरत का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कल तक जहां लोग तेज धूप और चुभन वाली गर्मी से बेहाल थे, वहीं आज सुबह की शुरुआत बादलों की लुका-छिपी के साथ हुई। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस और तपिश से बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट और मौसम विभाग का अनुमान मौसम में आए इस अचानक बदलाव का सीधा असर पारे पर देखने को मिला है। बरेली का अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिन भर बादल छाए रहने और रुक-रुक कर ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। मई के सात दिन और मौसम का उतार-चढ़ाव मई महीने की शुरुआत इस बार बारिश के साथ हुई थी। अगर बीते 7 दिनों का रिकॉर्ड देखें, तो केवल 6 मई को ही लोगों को भीषण धूप का सामना करना पड़ा है। बाकी 6 दिन कभी बादल तो कभी हल्की बारिश ने बरेली वालों को गर्मी से बचाए रखा। मौसम के इस यू-टर्न से उन लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिली है जो दोपहर के समय काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते हैं। अप्रैल की उस भीषण गर्मी से अब तक सुकून यह राहत इसलिए भी खास है क्योंकि अप्रैल के महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था और आसमान से आग बरस रही थी। लू (हीट वेव) के कारण स्कूलों का समय बदलना पड़ा था और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। फिलहाल, मई में हो रही इस मेहरबानी से बरेलियंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता युवक के ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज:सीतापुर में महिला समेत 15 लोगों पर गायब कर हत्या का संदेह, ससुराल आकर हुआ था लापता
    Next Article
    आगरा में छाये बादल, चल रही तेज हवा:तापमान में 6.2°C की बढ़ोत्तरी, आज बूंदाबांदी की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment