Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बिना अनुमति अंबेडकर मूर्ति लगाने की कोशिश:पुलिस ने समझा कर रुकवाया काम, खुदाई कर चबूतरा बनाने की हो रही थी तैयारी

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के गोठा खंडुवा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास प्रशासन ने रोक दिया। बिना अनुमति चबूतरा बनाकर मूर्ति लगाने की तैयारी चल रही थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य रुकवा दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमों की जानकारी देते हुए अनुमति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। छह साल से अंबेडकर पार्क के रूप में उपयोग हो रही जमीन प्रशासन के अनुसार, गांव की गाटा संख्या 372 की जमीन पिछले करीब छह वर्षों से अंबेडकर पार्क के रूप में इस्तेमाल की जा रही है। यह भूमि ग्रामीणों के नाम दर्ज है, जहां स्थानीय लोग सामाजिक कार्यक्रम भी करते रहे हैं। खुदाई कर चबूतरा बनाने की हो रही थी तैयारी हाल ही में ग्रामीणों ने बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित करने के लिए चबूतरा निर्माण हेतु खुदाई शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काम तत्काल रुकवा दिया। ‘अनुमति जरूरी’, पुलिस ने दी सख्त हिदायत अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी महापुरुष की मूर्ति सार्वजनिक स्थान पर स्थापित करने के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने सहमति जताई। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाने के बाद वे प्रशासन को सूचित कर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करेंगे और फिर मूर्ति स्थापना करेंगे। एसडीएम ने बताया- नियमों का पालन जरूरी एसडीएम विदुषी सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को मूर्ति स्थापना से जुड़े सभी नियमों की जानकारी दे दी गई है। अब वे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही आगे का कार्य कर सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में झुग्गी बस्ती में लगी आग, VIDEO:20 से अधिक झुग्गियां जलीं, लाखों का नुकसान, दमकल टीम ने पाया काबू
    Next Article
    रेलवे यूनियन ने जीएम को सौंपा ज्ञापन:हरदोई में पदोन्नति, आवास और भत्तों समेत कई मांगें उठाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment