Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बच्चे का शव तालाब में मिला:चेहरा गल चुका, कपड़ों से हुई पहचान; 5 महीने पहले घर के बाहर खेलते समय हुआ था लापता

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली में शनिवार को 5 साल के बच्चे का शव तालाब में गली हालत में मिला। बच्चे का आधा चेहरा गल चुका था, जिससे पहचान करने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने हाथ और कपड़ों से उसकी पहचान की। परिजनों के मुताबिक, बच्चा 5 महीने पहले घर से खेलते समय अचानक गायब हो गया था। शनिवार दोपहर गांव के एक बच्चे ने तालाब में जलकुंभी के बीच कुछ फंसा देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मशीन बुलवाई गई और उसकी मदद से जलकुंभी हटाई गई। जब उसे बाहर निकाला गया, तब पता चला कि वह बच्चे का शव है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना आंवला थाना क्षेत्र की है। अव विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… बच्चे की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया कंधरपुर गांव निवासी भरत सिंह ने बताया- 28 दिसंबर को मेरा 5 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। करीब 2:30 बजे वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद हमने उसकी हर जगह तलाश की। यहां तक कि तालाब को भी कई बार साफ कराकर चेक किया गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी, लेकिन उस समय कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद हम लोग इंतजार करते रहे। आज दोपहर करीब 11 बजे तालाब में बच्चे का शव मिला है। मुझे शक है कि किसी ने मेरे बच्चे की हत्या कर शव तालाब में डाल दिया। शव की हालत देखकर नहीं लगता कि वह कई महीने पुराना है। सिर्फ उसका चेहरा कुचला हुआ है। देखने से लगता है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। पुलिस भी मेरे नाती को नहीं खोज पाई थी बच्चे के बाबा द्वारिका प्रसाद ने बताया- गांव में मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है। किसी ने अपहरण कर मेरे बच्चे की हत्या कर दी। उस समय मैंने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच भी की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अब मैं चाहता हूं कि पुलिस दोबारा गहन जांच करे और दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। भरत के अब (16 साल का बेटा विशाल और 5 साल की बेटी गुड़िया) दो बच्चे हैं। इस हादसे के बाद भरत की पत्नी नैना देवी की हालत बेहद खराब है। वह बार-बार बेसुध हो रही हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार आंवला के सीओ नितिन कुमार ने बताया- 28 दिसंबर से लापता बच्चे का शव आज गांव के ही तालाब में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ------ ये खबर भी पढ़ें- छात्र को 5 लड़कों ने पकड़ा, 3 ने चाकू मारा: बरेली में आंतें बाहर आईं; दोस्तों के बीच समझौता कराने गया था, हत्या कर दी बरेली में 12वीं के एक छात्र की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्र घर पर खाना खा रहा था, दोस्त उसे बुलाकर ले गए। घर से करीब 400 मीटर दूर दोस्तों के 2 गुटों में चल रहे विवाद का समझौता कराने लगा। तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच एक गुट के 5 लड़कों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद 3 लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गले, पेट और सीने पर ताबड़तोड़ 5-6 वार किए गए, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSF जवान की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली:मेरठ में गांव के युवक से झगड़ा हुआ, फिर घर आकर सो गए
    Next Article
    गोरखपुर पहुंचे पवन सिंह और अदिवि शेष:आज रात रिलीज होगा ‘टचबडी’ सांग, बोले- खुद को पूरी तरह झोंक दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment