Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आसमान से बरस रही आग:हीटवेव के बीच प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, डीएम का आदेश नहीं माना

    12 hours ago

    2

    0

    बरेली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का सितम जारी है। आसमान से बरसती आग और तेज धूप ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर दोपहर होते ही सन्नाटा पसर जाता है। राहत की तलाश में लोग जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर उमड़ रहे हैं। मंगलवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हीटवेव (लू) के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी अभी और जुल्म ढाएगी। डीएम के आदेश को स्कूलों ने किया दरकिनार बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया था। नए आदेश के मुताबिक, स्कूलों को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होना था। लेकिन आदेश के पहले ही दिन निजी स्कूलों की भारी मनमानी देखने को मिली। अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने प्रशासनिक निर्देशों को ताक पर रखकर अपने पुराने ढर्रे पर ही स्कूल संचालित किए। देर दोपहर तक पसीने से तरबतर होते रहे नौनिहाल शहर के ज्यादातर स्कूलों में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही छुट्टी हुई। कहीं दोपहर 1:00 बजे तो कहीं 1:30 और 2:00 बजे तक कक्षाएं चलती रहीं। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच स्कूल से बाहर निकले बच्चे पसीने से लथपथ नजर आए। अभिभावकों ने रोष जताते हुए कहा कि इतनी तेज धूप में बच्चों को घर ले जाना किसी सजा से कम नहीं है। स्कूलों के बाहर बच्चे प्यास बुझाने के लिए जूस और पानी के ठेलों पर भीड़ लगाए दिखे। अभिभावकों में प्रशासन की ढिलाई को लेकर नाराजगी अभिभावकों का कहना है कि एक तरफ प्रशासन आदेश जारी करता है, वहीं दूसरी तरफ निजी स्कूल अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बच्चों को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 41 डिग्री पहुंचा तापमान:तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल, पछुआ हवा कर रही परेशान
    Next Article
    संविदा कर्मियों को आउटसोर्स में शामिल न करने की मांग:MD के पत्र से असंतोष, ऊर्जा मंत्री के नाम चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment