Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में खिड़की का शेड तोड़कर घर में घुसे चोर:10 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात चुराए, पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड; दो गिरफ्तार

    4 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी पुलिस ने 10 करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा किया है। चोरी शालीमार पैराडाइज में रहने वाले ठेकेदार अजय सिंह बघेल के घर में हुई थी। इसका मास्टरमाइंड उनका पड़ोसी युवक ही निकला। आरोपी ने फिल्मी अंदाज में चोरी को अंजाम दिया। उसने अपने साथी के साथ मिलकर पहले रेकी की। सीसीटीवी सिस्टम बंद कर दिया। इसके बाद रात के समय पीछे की खिड़की के ऊपर बने शेड को तोड़कर फ्लैट के अंदर दाखिल हुए। अलमारी तोड़कर जेवर और रुपए चुरा लिए। आरोपी युवक के पिता रिटायर्टड IFS अधिकारी हैं। जो मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। आरोपी आकाश ठाकुर और उसके एक साथी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से से बड़ी मात्रा में सोने-हीरे के जेवर,नकदी और एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौकी का है। अब सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए... आरोपियों का कबूलनामा पुलिस की पूछताछ में आरोपी आकाश ठाकुर ने बताया- हमने पहले रेकी की। इसके बाद 24 अप्रैल की रात पीछे की खिड़की के ऊपर बने शेड को तोड़कर फ्लैट में घुसे। चोरी करने के बाद हम प्रयागराज भाग गए। करीब 40 प्रतिशत जेवर एक सराफा कारोबारी को बेच भी दिए। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस बोलीं- सपने में आए प्रेमानंद महाराज, वृंदावन बुलाया:श्रीजी ने हाथ पकड़कर बुलाया; ग्लैमर की दुनिया छोड़ राधे-राधे जप रहीं मुंबई की चमक-दमक, लाइट, कैमरा और एक्शन की दुनिया छोड़कर ग्वालियर की रहने वाली एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में राधा नाम का जाप कर रही हैं। उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुना। एना कहती हैं- यह मेरा फैसला नहीं, राधारानी और ठाकुर जी की कृपा है। जिन्होंने मुझे मुंबई से खींचकर वृंदावन बुला लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ बारिश:कई इलाकों की बिजली कटी, तेज हवाएं चलीं, काले बादल छाए; 9 बजे निकली धूप
    Next Article
    कोर्ट के आदेश पर 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज:प्रतापगढ़ में जमीन कब्जे का विरोध करने पर हमले का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment