Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में किराना दुकान में घुसा कोबरा:लोगों में मची भगदड़, सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी जिले के पलिया मसूदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब मोहम्मद इलियास की किराने की दुकान में एक जहरीला कोबरा सांप घुस आया। दुकान खुली होने और अंदर लोगों के मौजूद होने के दौरान सांप के अचानक दिखने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप को देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वह दुकान के अंदर रखी रैक में जाकर छिप गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग से जुड़े सर्प मित्र रामदेव को दी गई। सूचना मिलते ही रामदेव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद रामदेव सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में सांप अक्सर ठंडी जगहों की तलाश में घरों और दुकानों में घुस आते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रामदेव ने सलाह दी कि रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करें और किसी भी जीव-जंतु से छेड़छाड़ न करें। उन्होंने यह भी बताया कि सांप बिना वजह हमला नहीं करते और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहिए। झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में पड़ना जानलेवा साबित हो सकता है। रामदेव ने सभी से जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें बचाने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओलिंपियन मोहम्मद शाहिद की स्मृति में बन रहा संग्रहालय:लालपुर स्टेडियम में काम शुरू, संरक्षित किया जाएगा मास्को ओलिंपिक का स्वर्ण पदक और पद्मश्री सम्मान
    Next Article
    यूपी बोर्ड मूल्यांकन में सामूहिक नकल का मामला:ए-कॉपी काटकर बी-कॉपी नत्थी, सचिव ने दिए सख्त जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment