Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 10 करोड़ की हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा:पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तार; हीरे-सोने के जेवर और पिस्टल बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये की हाईप्रोफाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौकी अंतर्गत लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार अजय सिंह बघेल के घर हुई इस बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनके घर के सामने रहने वाला युवक ही निकला। पुलिस ने रिटायर अधिकारी के बेटे आकाश ठाकुर और उसके एक साथी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने-हीरे के जेवर, नकदी और एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई है। हालांकि, पुलिस अभी पूरी बरामदगी और मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर आधिकारिक बयान देने से बच रही है। जांच टीम अन्य संभावित लिंक भी खंगाल रही है। गोरखपुर से लौटे तो टूटी मिली अलमारी देवरिया निवासी ठेकेदार अजय सिंह बघेल का गोरखपुर में भी मकान है, लेकिन वह बाराबंकी के शालीमार पैराडाइज में किराए के फ्लैट में रहते हैं। 19 अप्रैल को वह परिवार समेत गोरखपुर गए थे। 30 अप्रैल को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी। अलमारी में रखे करीब 10 करोड़ रुपये के हीरे, सोने-चांदी और पन्ना जड़ित जेवर और लाइसेंसी पिस्टल गायब थे। CCTV बंद कर की गई थी रेकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 27 अप्रैल को घर का सीसीटीवी सिस्टम बंद कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने 19 से 27 अप्रैल तक की फुटेज और आसपास के लोगों की मोबाइल लोकेशन खंगाली। इसी जांच में एक पड़ोसी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं, जिसकी लोकेशन प्रयागराज में ट्रेस हुई। खिड़की तोड़कर घुसे, 40% माल बेचा इसके बाद पुलिस टीम प्रयागराज पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने 24 अप्रैल की रात पीछे की खिड़की के ऊपर बने शेड को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद आरोपी प्रयागराज भाग गए और करीब 40 फीसदी जेवर एक सराफा कारोबारी को बेच भी दिए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में महिला और दो बेटों का अंतिम संस्कार:पति ने पुलिस अभिरक्षा में दी मुखाग्नि, जहर खाने से मौत की आशंका; फॉरेंसिक जांच जारी
    Next Article
    बदायूं में लूट की वारदातें जारी:पुलिसिंग पर उठे सवाल, एक महीने में कई बड़ी घटनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment