Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के ढेखवामाफी गांव में भीषण आग:5 छप्परनुमा मकान और सामान जलकर राख

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र स्थित ढेखवामाफी गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के पांच छप्परनुमा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में जसकरण और उनके चार बेटों मखनु, छोटू, कमलू और रमेश के घर आ गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और सभी मकानों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस हादसे में पीड़ित परिवारों का राशन, कपड़े, घर-गृहस्थी का सामान, जेवर और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। इसके अलावा, एक भैंस का पड़वा भी झुलस गया। अनुमान है कि परिवारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड टीम के प्रभारी रामसनेही ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई की। सिरौलीगौसपुर के तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। वे नुकसान का आकलन कर रहे हैं। तहसीलदार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर खाना बनाते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में गेंहू काटने वाली वंशिका बनी जिला टॉपर:बुआ दौड़ते हुए आकर बोली तूने मेरठ में 12वीं में जिला टॉप किया है
    Next Article
    अंशिका IAS तो रिद्धिमा और नैन्सी बनना चाहती हैं इंजीनियर:फर्रुखाबाद में अंशिका चौथे, रिद्धिमा सातवें स्थान पर; नैन्सी ने जिले में तीसरा स्थान पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment