Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार काउंसिल चुनाव, अनुराग पांडेय की प्रदेश में बढ़त बरकरार:प्रयागराज में चौथे दिन 2,449 मतों की गिनती पूरी, नगरहा का दबदबा

    1 day ago

    2

    0

    बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यीय चुनाव की मतगणना जारी है। प्रदेशभर के 333 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अधिवक्ताओं के मतों से होगा। प्रयागराज में चौथे दिन की मतगणना के बाद स्थानीय और प्रदेश स्तर पर कई प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हुई है। प्रयागराज में चौथे दिन 2,449 मतों की गिनती पूरी की गई। इनमें से 149 मत विभिन्न कारणों से अवैध घोषित हुए। इस प्रकार, 2,300 वैध मतों के आधार पर प्रत्याशियों के रुझान सामने आए। प्रयागराज जिले में अब तक कुल 8,260 मतों की गिनती हो चुकी है, जिनमें 475 मत अवैध पाए गए हैं। स्थानीय स्तर पर प्रयागराज के प्रत्याशी देवेंद्र मिश्र 'नगरहा' ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। चौथे दिन उन्हें 214 नए मत मिले, जिससे उनका कुल मतों का आंकड़ा 1,959 हो गया। अजय यादव 161 नए मतों के साथ कुल 1,867 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। अमरेंद्र नाथ सिंह को 101 नए मत मिले और उनका कुल आंकड़ा 1,557 तक पहुंच गया, जबकि देवेश कुमार शुक्ल 109 नए मतों के साथ कुल 626 मतों पर हैं।अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में पांचूराम मौर्य को कुल 2,091 मत, इमरान माबूद खान (आई.एम. खान) को 1,951 मत, धीरज श्रीवास्तव को 1,021 मत, राकेश पाठक को 1,450 मत और नीरज दुबे को 736 मत मिले हैं। अतुल द्विवेदी और गौरीशंकर चतुर्वेदी को चौथे दिन 55-55 मत प्राप्त हुए।प्रदेश स्तर पर भी मुकाबला जारी है। अब तक 1.39 लाख से अधिक वैध मतों की गिनती हो चुकी है। बार काउंसिल के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय 3,839 से अधिक मतों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। शिवकिशोर गौर 3,430 मतों के साथ दूसरे और प्रशांत सिंह अटल 3,310 मतों के साथ तीसरे स्थान पर कायम हैं।मतगणना अभी जारी है। शेष मतों की गिनती पूरी होने के बाद ही बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यीय नए सदन की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर एम्स के संविदाकर्मी ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    हमीरपुर में 8 साल के बच्चे की विधायक से गुहार:झोपड़ी दिखाकर बोला- 'हमाओ कच्चा मकान बनवा दो', VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment