Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिन्दकी तहसील का डीएम ने निरीक्षण किया:बड़े बकायेदारों की फाइलों के रखरखाव में कमी पर तहसीलदार का वेतन रोका

    10 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को बिन्दकी तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़े बकायेदारों की फाइलों के निस्तारण और रखरखाव में कमी पाए जाने पर उन्होंने तहसीलदार सहित संबंधित सभी एडब्ल्यूबीएन (AWBN) और अन्य कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदारों के क्षेत्र से संबंधित रजिस्टरों की भी जांच की। रजिस्टर सही ढंग से मेंटेन न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और सभी नायब तहसीलदारों को अपने संबंधित रजिस्टर नियमित रूप से स्वयं जांचने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से पिछली बार तहसील का मुआयना करने की तारीख पूछी। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को निरीक्षण किया था। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को तहसील के सभी पटलों का नियमित निरीक्षण करने और सभी पेशकारों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। दैवीय आपदा से संबंधित रिपोर्ट में देरी पर भी जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा से संबंधित रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर प्राथमिकता के आधार पर मंगाई जाए, अन्यथा संबंधित सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण में उन्होंने विभिन्न वादों की फाइलें देखीं और धारा-67 के सभी पुराने वादों का तत्काल निस्तारण करने तथा अन्य वादों का भी समय पर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम बिन्दकी और तहसीलदार बिन्दकी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचबीटीयू में चलेंगे शार्ट ड्यूरेशन कोर्स:वीसी व टीचर्स ने तीन इंडस्ट्रीज का किया दौरान, बारीकियों को समझा
    Next Article
    ओडीओपी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम:रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिपं अध्यक्ष ने 300 प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट बांटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment