Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बनारस में पल्लवी पटेल समेत 24 गिरफ्तार:नीट पेपर लीक का विरोध, कहा- गड़बड़ी करने वालों पर रासुका लगे; रात में ऑटो से आईं

    6 hours ago

    1

    0

    अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने आज बनारस में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर बीएचयू गेट के सामने से पीएम के संसदीय कार्यालय तक मार्च का आह्वान किया। हालांकि अनुमति न होने का हवाला देकर पुलिस ने प्रदर्शन को रोक दिया। पल्लवी पटेल ने बीएचयू गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें और उनके 24 समर्थकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर पहले उन्हें पुलिस लाइन ले जाए जाने की बात कही गई। आखिरी समय में प्लान बदलकर पुलिस उन्हें शहर से बाहर ले जा रही है। हिरासत में लेने के दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। नीट पेपर लीक के सभी अधिकारियों को रासुका लगाओ पल्लवी पटेल ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान नीट पेपर लीक की जांच सीबीआई जांच कराने और न्यायिक प्राधिकारियों की देखरेख में कराए जाने की मांग की। पेपर लीक व धांधली में लिप्त लोगों का नाम सार्वजनिक उजागर करने और NTA और अन्य परीक्षा नियंत्रक अधिकारियों को रासुका की कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग उठाई। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों के मद्देनजर फिर से परीक्षा कराने, यूपीएसआई पारदर्शी परीक्षा की गारंटी के लिए स्कोरकार्ड तत्काल जारी करने की मांग की पाकिस्तान, कब्रिस्तान और मुसलमान से बाहर निकले सरकार हिरासत में लिए जाने से पहले पल्लवी पटेल ने कहा- मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार पाकिस्तान, कब्रिस्तान और मुसलमान की राजनीति से बाहर निकले। शिक्षा, रोजगार व लोकतंत्र को मजबूत करने वाली राजनीति की ओर बढ़े। युवाओं की बेरोजगारी, रोजगार के नाम पर अवसरों की लूट और शिक्षा व परीक्षा की धांधली अब उन्हें क्रांति की ओर उद्वेलित कर रही है। युवा वर्ग इस सरकार से नाराज है। यह 5 तस्वीर देखिए… प्रदर्शन की सूचना पर कई नेता नजरबंद, धरना पर पुलिस मुस्तैद प्रदर्शनकारियों ने लंका गेट से प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की थी। प्रशासन ने प्रस्तावित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। विरोध प्रदर्शन में पल्लवी पटेल व NSUI के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना थी। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही संबंधित संगठनों के कई पदाधिकारियों को नजरबंद किए जाने की सूचना है। इसके चलते विरोध कार्यक्रम निर्धारित रूप से नहीं हो सका। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जौनपुर टोल पर कार रोकी थी, पगडंडी से निकलीं रविवार रात लखनऊ से वाराणसी आ रही विधायक पल्लवी पटेल को जौनपुर में हौज टोल प्लाजा के पास पुलिस ने रोक लिया। बातचीत के दौरान पल्लवी पुलिस को चकमा खेतों की ओर पैदल ही निक गईं। रात के अंधेरे में पंगडंडियों से होते हुए फिर से सड़क पर पहुंचीं और एक ऑटो में बैठकर देर रात करीब 12 बजे ऑटो में सवारियों के साथ बैठकर वाराणसी के बाबतपुर पहुंच गईं। यहां वह एक पार्टी कार्यकर्ता के घर ठहरीं। प्रदर्शन में पल्लवी पटेल के वाराणसी आने की सूचना पर बार्डर और टोल प्लाजा पर संबंधित जिलों की पुलिस तैनात रही। रात करीब नौ बजे जौनपुर में प्लाजा पर पल्लवी काफिले के साथ पहुंचीं तो जौनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की। इस बीच वह कार से दो कार्यकर्ताओं के साथ उतरकर खेत की ओर निकल गईं। मोबाइल फोन बंद कर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद मुख्य मार्ग पर आईं। एक सवारी भरी ऑटो में वह बैठकर वाराणसी सीमा में प्रवेश कर गईं। मोबाइल फोन ऑन कर अपना लोकेशन पार्टी पदाधिकारियों को भेजीं, पार्टी पदाधिकारी उनको लेने पहुंचे। उनको लेकर बाबतपुर स्थित एक कार्यकर्ता के घर पहुंचीं और रात में रुकी रहीं। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही:प्रो. रामगोपाल बोले- 2027 का चुनाव इसको बचाने का चुनाव, 2027 में सपा सरकार बनेगी
    Next Article
    गदंगी पर भड़कीं राज्यपाल, बोलीं- नॉनवेज खाना क्या जरूरी?:लखनऊ में लोहिया संस्थान के डॉक्टरों को फटकारा, मंत्रियों को कहा- आप देखिए व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment