Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया स्टेशन पर वकील की बिगड़ी तबीयत, मौत:जीआरपी जवानों ने सीपीआर दिया, घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे

    6 hours ago

    1

    0

    बलिया रेलवे स्टेशन पर एक लर्निंग अधिवक्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जीआरपी जवानों और अन्य लोगों ने उन्हें सीपीआर दिया और अस्पताल भी ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन ने रेलवे पुलिस पर समय पर इलाज न मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। उपाध्यायपुर, सुरेमनपुर निवासी लर्निंग अधिवक्ता प्रशांत कुमार मंगलवार शाम को न्यायालय का काम निपटाकर अपने घर सुरेमनपुर जाने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिवक्ता और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशांत को बचाने के लिए तत्काल प्रयास किए गए। जीआरपी जवानों ने उन्हें सीपीआर भी दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशांत कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों, 8 वर्षीय जिया और 3 वर्षीय जग्या को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार में शोक का माहौल है। घटना के बाद क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र ने रेलवे पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस की लापरवाही के कारण प्रशांत को समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिससे उनकी जान चली गई। वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजा शंकर सिंह ने प्रशांत के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रशांत होनहार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे लर्निंग अधिवक्ता थे और इस साल उनका अंतिम वर्ष था। वकालत की बारीकियां सीखने के लिए वे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन में नियमित रूप से कोर्ट आते थे। मंगलवार को भी वे न्यायालय आए थे। सिंह ने बताया कि प्रशांत का किसी से कोई विवाद नहीं था।जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एलडीए का बुलडोजर, 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:सुलतानपुर रोड और दुलारमऊ में चल रही थी प्लाटिंग, बिना ले-आउट मंजूरी काटे जा रहे थे प्लॉट
    Next Article
    रामपुर में 33 पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त:अनुपस्थित होने पर डीएम ने की कार्रवाई, कई बार जारी की गई थी नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment