Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया पहुंचे मंत्री दयाशंकर सिंह:बोले- अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे, कभी सत्ता में नहीं आएंगे

    17 hours ago

    2

    0

    परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया दौरे के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं और कभी सत्ता में नहीं आएंगे। मंत्री सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी अपनी राय रखी। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग और धीरेंद्र शास्त्री के 'हर हिंदू को चार बच्चे पैदा करने' वाले बयान पर मंत्री सिंह ने कहा, "भारत में किसी को कोई रोक नहीं है। यह तो ईश्वर की कृपा है। किसी को ज्यादा बच्चे होते हैं, किसी को कम होते हैं। किसी को पांच बच्चे होते हैं, तो किसी को एक भी नहीं।" उन्होंने यह बात महिला जन आक्रोश अभियान कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं और कभी सत्ता में नहीं आएंगे। उन्होंने अखिलेश के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर भी तंज कसा। मंत्री सिंह के अनुसार, अखिलेश के लिए पीडीए का मतलब 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है, जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल हैं। सिंह ने याद दिलाया कि अखिलेश यादव 2012 में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उसके बाद से वे लगातार हार रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अखिलेश अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी सामान्य व्यक्ति को बनाकर दिखाएं, तभी माना जाएगा कि वे पीडीए के हितैषी हैं। मंत्री ने भाजपा का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा में सामान्य लोग ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति बनते हैं, जैसे मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव की पार्टी का कोई सामान्य कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धान की नर्सरी के लिए बीज तैयार, रेट तय नहीं:आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से खाली लौट रहे किसान, रोपाई पर संकट
    Next Article
    बारात पर हमला, बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:मुजफ्फरनगर में डीजे पर नाचते समय विवाद, कई घायल, वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment