Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में TET अनिवार्यता का किया विरोध:कर्मचारी संगठनों ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार को किया आगाह

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.) के आह्वान पर विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन आंदोलन के दूसरे चरण के तहत किया गया। जुलूस रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर से शुरू होकर टाउन चौराहे तक गया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई उनके अस्तित्व से जुड़ी है और वे इसे संसद से सड़क तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के उस आदेश का विरोध किया, जिसमें आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त और टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए टेट को अनिवार्य किया गया है। संगठनों का कहना है कि यह आदेश पूर्व स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों और परंपराओं के विपरीत है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि इस आदेश पर सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पहले नियुक्त लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों के साथ-साथ छात्रों का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। उन्होंने सरकार से इस "तुगलकी आदेश" को शिक्षक और राष्ट्र हित में निरस्त करने के लिए सार्थक पहल करने की मांग की। सभी प्रतिनिधियों ने बलिया से निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मशाल जुलूस में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, अटेवा, प्राथमिक शिक्षक संघ, टीएससीटी, विशिष्ट बीटीसी, आरएसएम, राज्य कर्मचारी संघ, श्रमिक समन्वय समिति, विकास भवन संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, एकजुट और रसोइया संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इनमें समीर कुमार पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, विनय राय, सतीश सिंह, घनश्याम चौबे, राजेश सिंह, राजेश पाण्डेय, अविनाश उपाध्याय, सुशील त्रिपाठी, संजीव कुमार सिंह (मीडिया प्रभारी), अभिषेक राय, राकेश कुमार मौर्य, मलय पाण्डेय (महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), संजय पाण्डेय, राजीव कुमार गुप्ता, लाल साहब यादव, रेणु शर्मा (अध्यक्ष रसोइया संघ), विमला भारती (मंत्री) और अन्य कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 8 अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी:6 को नोटिस, सहाय हॉस्पिटल की OT-ICU सील
    Next Article
    संभल में हत्या के दो भाइयों को आजीवन कारावास:आलू विवाद में 5 साल पहले हत्या की थी, 30-30 हजार लगाया जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment