Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में शराब-भांग दुकान हटाने को अनशन शुरू:ग्रामीणों का आरोप, पुलिस की मिलीभगत से बिक रहा अवैध गांजा

    8 hours ago

    2

    0

    बलिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बेदुआ बंधे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने शराब और भांग की दुकानें हटाने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन दुकानों के कारण क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और अवैध गांजा भी बेचा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर अक्सर शराबी बिना कपड़ों के पड़े रहते हैं, जिससे बहन-बेटियों और स्कूली बच्चों का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। उनका यह भी आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अनशनकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यहां केवल सरकारी भांग का लाइसेंस है, लेकिन पुलिस की कथित मिलीभगत से गुमटियों में धड़ल्ले से अवैध गांजा बेचा जा रहा है। इससे इलाके के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। क्रमिक अनशन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासी गिरजा शंकर राय ने बताया कि बेदुआ बंधा कई वार्डों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। यह कोई सुनसान इलाका नहीं है। सुबह से देर रात तक यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन से संपर्क किया और ज्ञापन सौंपे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राय ने बताया कि जिन लोगों की जमीन पर ये दुकानें चल रही हैं, उन्होंने पहले इन्हें हटवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने पर बैठे क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन शराब की दुकानों को यहां से हटाकर कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक उनका क्रमिक अनशन और आंदोलन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक के आश्वासन पर मजदूर का अंतिम संस्कार:रायबरेली में परिजनों का गतिरोध समाप्त, मिला 10 लाख का मुआवजा
    Next Article
    जौनपुर मेडिकल कॉलेज में जटिल ट्यूमर सर्जरी सफल:प्राचार्य बोले, मरीजों को BHU-SGPGI-KGMU जाने की जरूरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment