Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में पथरी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:अपूर्वा हॉस्पिटल में परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हॉस्पिटल में रविवार दोपहर पथरी के ऑपरेशन के दौरान 24 वर्षीय अनीषा पांडेय (पत्नी शिवांशु राय, निवासी देवकली, थाना सुखपुरा) की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हॉस्पिटल पर भारी संख्या में इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल को सील करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हॉट टॉक भी हुआ। डॉक्टर्स ने बरगलाने की कोशिश की परिवार ने बताया कि 6 महीने पहले सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चा जन्म लेने के बाद अनीषा का स्वास्थ्य संवेदनशील था। 2 बजे ऑपरेशन के लिए जमा किए गए 50,000 रुपये के बाद अनीषा को डॉ. ज्योत्स्ना सिंह, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. संजय सिंह और डॉ. रोहन गुप्ता ने ऑपरेशन थियेटर में ले जाया। कुछ देर बाद डॉक्टर ज्योत्स्ना सिंह बाहर आईं और परिजनों को बताया कि स्थिति गंभीर है और उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाना होगा। परिजनों ने देखा कि ऑपरेशन हो चुका था और अनीषा की मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि डॉक्टर ने परिजनों को बरगलाने का प्रयास किया। पोस्टमार्टम और मुकदमा दर्ज परिवार की शिकायत और हंगामे के बाद पुलिस टीम और जिला प्रशासन ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवांशु राय की तहरीर के आधार पर डॉ. ज्योत्स्ना सिंह, डॉ. अपूर्वा सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. संजय सिंह और डॉ. रोहन गुप्ता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, मौके पर किसी भी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया। हालांकि अन्य मरीजों की मौजूदगी के कारण पूरे नर्सिंग होम को सील नहीं किया जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कई महिलाओं के संपर्क में था पूर्व प्रधान:दोनों पत्नियों के लिए बनवाए थे अलग घर, 18 बच्चों में सिर्फ एक बेटी की हुई थी शादी
    Next Article
    कन्नौज में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव:परिजनों ने गांव के व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप; बेटे के युवती को लेकर भागने पर हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment