Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में नए सत्र का पहला दिन:छात्रों को किताबें बांटीं, प्रधानाध्यापकों का सम्मान; स्कूल चलो रैली निकली

    12 hours ago

    2

    0

    बलिया के रेवती बीआरसी केंद्र से बुधवार को नवीन सत्र के पहले दिन 'स्कूल चलो रैली' निकाली गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया और पिछले सत्र में सर्वाधिक नामांकन करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया गया। यह पहली बार है कि नए शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकें पहुंच गई हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को नवीन सत्र की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। 'स्कूल चलो रैली' अभियान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शकील अहमद ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। रैली बीआरसी प्रांगण से निकलकर सीएचसी, बस स्टैंड, थाना और सीबीआई शाखा होते हुए वापस बीआरसी परिसर में समाप्त हुई। पिछले सत्र में सर्वाधिक नए छात्रों का नामांकन करने वाले छह विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, बुके, डायरी और पेन आदि भेंट कर उनकी सराहना की गई। सम्मानित होने वाले प्रधानाध्यापकों में कंपोजिट विद्यालय भोजछपरा के रवि प्रकाश भारती, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुन छपरा के वेद रतन चौबे, कंपोजिट विद्यालय पकहां के मन्नू राम, कंपोजिट विद्यालय डुमरियां की नीलम श्रीवास्तव, उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगीछाप के अविनाश कुमार और प्राथमिक विद्यालय सहतवार नंबर एक के संदीप कुमार तिवारी शामिल थे। इससे पहले, खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में नवीन सत्र के पहले दिन छात्र-छात्राओं का स्वागत टीका लगाकर, आरती उतारकर और पुष्प वर्षा के साथ किया। खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र रेवती के सभी विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। इस अवसर पर कामिनी पाण्डेय, हरिशंकर सिंह, प्रदीप शुक्ला, सूर्यभान, ममता सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकदिल हाईवे पुल पर ट्रांसफार्मर में आग, VIDEO:इटावा में सब्जी विक्रेता की दुकान जली, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    बलिया में आबादी क्षेत्र में शराब दुकान का विरोध:निवासियों ने कहा- दुकान आबादी क्षेत्र से दूर खोली जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment