Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में गैस सिलेंडर के लिए भीड़:उपभोक्ता पर्ची, KYC और डिलीवरी को लेकर परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को शुक्रवार को भी लंबी कतारों का सामना करना पड़ा। गैस सिलेंडर प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले बुकिंग के एक-दो दिन बाद ही सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब उपभोक्ताओं को न केवल इंतजार करना पड़ रहा है, बल्कि पर्ची कटवाने और सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी तक जाना पड़ रहा है। एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग का नियम भी उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन गया है। केवाईसी (KYC) कराने के लिए भी उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। जनपद के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में स्थित गैस एजेंसियों और गोदामों पर भारी भीड़ देखी गई। उपभोक्ता शिवकुमार ने बताया, "मैं पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़ा हूं।" एक अन्य उपभोक्ता ने कहा कि वह पर्ची कटवाने के लिए पहली बार एजेंसी आए हैं। अनिल यादव ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, "पहले होम डिलीवरी हो जाती थी, लेकिन अब पर्ची कटवाने और गैस सिलेंडर लेने के लिए भी यहीं आना पड़ रहा है।" एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे से केवाईसी कराने के लिए लाइन में खड़े हैं और कभी-कभी सर्वर डाउन होने पर तीन से चार घंटे भी लग जाते हैं। कुल मिलाकर, गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को इन दिनों कई कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में बनेगा महर्षि भृगु कॉरिडोर:65 करोड़ की लागत से बदलेगी धार्मिक पर्यटन की तस्वीर
    Next Article
    मेरठ में गैस एजेंसी की मनमानी:KYC के नाम पर पैसे मांगे जा रहे, DM ने कहा- स्टॉक की कमी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment