Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 25 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कटने का नोटिस:35.38 करोड़ रुपये बकाया होने पर कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में 25,577 बिजली उपभोक्ताओं की आज रात 12 बजे तक बकाया बिल जमा न करने पर बिजली काट दी जाएगी। एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले इन उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 35.38 करोड़ रुपये बकाया है। यह योजना 28 फरवरी तक तीन चरणों में संचालित की गई थी। इसके तहत उपभोक्ताओं को ब्याज और पेनल्टी पर शत-प्रतिशत तथा मूल बकाया पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। बुलंदशहर जिले के कुल 25,577 उपभोक्ताओं ने इस योजना के तहत पंजीकरण कराया था। उन्होंने पंजीकरण शुल्क के रूप में 2,000 रुपये भी जमा किए थे और कुल बकाया पर 25 प्रतिशत की छूट भी प्राप्त की थी। हालांकि, इन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना बकाया बिल जमा नहीं किया है। कनेक्शन काटने की कार्रवाई अब 1 अप्रैल से इन उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर बिजली घरवार एसडीओ को सौंपी जाएगी, ताकि उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही, पंजीकरण के दौरान जमा कराए गए 2,000 रुपये की राशि भी जब्त कर ली जाएगी और ब्याज तथा मूल बकाया बिल में दी गई छूट को भी समाप्त कर दिया जाएगा। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर 35.38 करोड़ रुपये का बिल बकाया है, जिसे वसूलने के लिए शीघ्र ही अभियान शुरू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महराज ने सरकार से मांगी न्याय यात्रा की अनुमति:संगम से शुरू कर वाराणसी में समापन, करणी सेना समेत कई संगठन शामिल होंगे
    Next Article
    गाजियाबाद में IGL बिल अपडेट के नाम पर ठगी:APK फाइल से मोबाइल हैक किया, खाते से 5.32 लाख रुपए उड़ाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment