Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर महोत्सव में देर रात तक चला मनोरंजन:कल्पना पटवारी, सुनील पाल और गायकों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। लोकगायिका कल्पना पटवारी, कॉमेडियन सुनील पाल और इंडियन आइडल के गायकों की प्रस्तुतियों ने पंडाल में उत्साह और उल्लास भर दिया। प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया। उनके भोजपुरी लोकगीतों की मधुर धुनें और पारंपरिक अंदाज़ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिस पर दर्शक झूमते नजर आए। महोत्सव में प्रस्तुत रासलीला नृत्य ने भी लोगों का दिल जीत लिया। राधा-कृष्ण की दिव्य प्रेम गाथा पर आधारित इस प्रस्तुति में कलाकारों की भाव-भंगिमा, पारंपरिक वेशभूषा और लयबद्ध नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। हास्य कलाकार सुनील पाल ने अपने खास अंदाज़ में दर्शकों को खूब हंसाया। उनके रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर आधारित चुटीले संवादों ने पूरे पंडाल को ठहाकों से गूंजा दिया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण देर रात आयोजित इंडियन आइडल नाइट रही। इसमें कुलदीप चौहान और जतिन निगम जैसे गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संगीत की धुनें बजते ही दर्शक खुद को रोक नहीं पाए और पंडाल में जमकर डांस किया। पूरे महोत्सव में संगीत, नृत्य और हास्य का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने इसे यादगार बना दिया। दर्शकों का उत्साह और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां इस आयोजन की सफलता को दर्शाती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक:संगठन मजबूती, शिक्षा और विद्यालय विकास पर हुए निर्णय
    Next Article
    थानाभवन सीट पर विधायक प्रसन्न या कोई और मजबूत:सपा से शेर सिंह-सुधीर या भाजपा से सुरेश राणा में कौन पहली पसंद; बसपा से भी चुनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment