Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर महोत्सव की तैयारियां तेज:डीएम ने किया ग्राउंड निरीक्षण, समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में 03 से 05 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले 'बलरामपुर महोत्सव' की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बड़ा परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल पर लगने वाले स्टॉल, मुख्य मंच, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में कोई कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी की जाएं। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन संभावनाओं को प्रदर्शित करेगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आयोजन को गरिमामय, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह महोत्सव जनभागीदारी का आदर्श उदाहरण बने और केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन-जन का उत्सव बने। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाएं, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प स्टॉल, विकास प्रदर्शनी और विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां शामिल होंगी। इस बार बच्चों और परिवारों के लिए 'कार्निवाल थीम' पर आधारित झूले, फन जोन, गेम्स और इंटरैक्टिव कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। गायन, नृत्य, अभिनय सहित विभिन्न कला विधाओं से जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कैंट में खुलेआम कूड़ा जलाने से लोगों में नाराजगी:लोग बोले- सांस लेने में दिक्कत हो रही, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे
    Next Article
    रामपुर भाजपा अध्यक्ष का आह्वान,6 अप्रैल को हर घर झंडा:स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से धूमधाम से मनाने का आग्रह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment