Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति सामान्य:डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो गई है। शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ में कमी देखी गई, जिससे पता चलता है कि स्थिति सामान्य हो रही है। जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता सुचारु है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पिछले दो दिनों में ईंधन की खपत में अचानक वृद्धि अफवाहों के कारण हुई थी, न कि वास्तविक कमी के चलते। एसडीएम सदर हेमंत गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेदु और सीओ सहित अन्य अधिकारी लगातार पेट्रोल और डीजल पंपों का निरीक्षण कर रहे हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ईंधन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें। उन्होंने दोहराया कि अफवाहों के कारण ही कुछ दिन पहले खपत में असामान्य वृद्धि हुई थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति नियमित और पर्याप्त बनी हुई है। प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनपदवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से प्रभावित न हों और संयमित तरीके से ही ईंधन खरीदें। ऐसा करने से अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा और व्यक्तिगत सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। बलरामपुर प्रशासन ईंधन आपूर्ति की लगातार निगरानी कर रहा है और जनपदवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से बादल छाए, रुक-रुककर हो रही बारिश:आज यलो अलर्ट, 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
    Next Article
    संभल में ई-रिक्शा खड़ा करने पर विवाद, मारपीट:मां-बेटा घायल अस्पताल में भर्ती, देवर पर मारपीट का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment