Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में महिला आत्महत्या मामला गरमाया:13 दिन बाद पति ने दर्ज कराया केस; युवक पर प्रताड़ना और धमकी के गंभीर आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के गैंडासबुजुर्ग क्षेत्र में 3 अप्रैल को एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। अब 13 दिन बाद मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पति ने गांव के ही एक युवक पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। गैंडासबुजुर्ग निवासी तुलाराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए मुंबई में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी गांव में अकेली रहती थीं। इसी दौरान गांव के ही राज बहादुर उर्फ खद्दे द्वारा उन्हें लगातार परेशान किए जाने की बात सामने आई है। मोबाइल कॉल और धमकियों से मानसिक तनाव का आरोप तुलाराम यादव के अनुसार, आरोपी कई महीनों से उनकी पत्नी को मोबाइल फोन पर लगातार कॉल कर परेशान कर रहा था। विरोध करने पर भी वह नहीं माना, जिससे महिला मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो उसने जान से मारने और लगातार फोन कर परेशान करने की धमकी दी। घर में घुसने का आरोप, परिजनों ने पकड़ने की कोशिश की पीड़ित पति का कहना है कि 2 अप्रैल की रात आरोपी उनके घर में घुस आया था। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जाग गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। हालांकि परिजनों ने उसकी पहचान कर ली थी। आत्महत्या के पीछे प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, लगातार प्रताड़ना और लोक-लाज के डर से आहत होकर महिला ने आत्महत्या की। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में गर्मी से बढ़े अग्निकांड, करोड़ों का नुकसान:5 साल में 2562 घटनाएं, भीटी में फायर स्टेशन नहीं होने से बढ़ी चुनौती
    Next Article
    50 साल का हुआ नोएडा:चौड़ी सड़कें, अंडरपास और मेट्रो कनेक्टिविटी से शहर बना विकसित, ट्रैफिक सिस्टम पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment