Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल दिवस पर प्रयागराज में शिक्षकों और बच्चों में मुकाबला:टैगोर पब्लिक स्कूल में 2 विकेट से जीती शिक्षकों की टीम

    8 hours ago

    2

    0

    बाल दिवस के अवसर पर प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला हुआ। वार्षिक बाल दिवस प्रदर्शनी मैच में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। छात्रों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए, लेकिन शिक्षक टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए आठ विकेट खोकर 156 रन बना लिए और दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक अमित खन्ना और प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छात्रों की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में शिक्षक टीम को छात्रों के गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया और अंतिम ओवरों तक परिणाम को लेकर अनिश्चितता बनी रही। हालांकि, शिक्षकों ने दबाव में संयम बनाए रखा और आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धार्थ मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अंकित सहगल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया। समापन पर अमित खन्ना और अर्चना तिवारी ने विजेता शिक्षक टीम और उपविजेता छात्र टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मैच के दौरान मैदान पर उत्साह और खेल भावना का माहौल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर काटा केक, VIDEO:बुलंदशहर में स्कूटी खड़ी कर फुलझड़ियां जलाकर आतिशबाजी की
    Next Article
    प्रयागराज में इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के रजत-जयंती पर गोष्ठी:विशेषज्ञ बोले, भारतीय ज्ञान परंपरा और एआई के समन्वय से तय होगा भविष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment