Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाकरगंज ईदगाह पर हजारों लोगों ने पढ़ी ईद की नमाज:बरेली में हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के बाकरगंज स्थित ईदगाह पर आज ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग पारंपरिक लिबास पहनकर ईदगाह पहुंचने लगे। नमाज के दौरान एक साथ हजारों हाथ देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ के लिए उठे। नमाज मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम त्योहार की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे खुद व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। पुलिस बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती भी की गई थी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। कई सीओ और इंस्पेक्टरों ने विभिन्न प्वाइंट्स पर कमान संभाली, जिससे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिलेभर में नमाज का आंकड़ा बरेली जनपद में आज कुल 176 ईदगाहों और 1369 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शहरी क्षेत्र में 23 ईदगाह और 493 मस्जिदों में नमाज हुई, जबकि ग्रामीण इलाकों में 153 ईदगाह और 876 मस्जिदों में अकीदतमंदों ने इबादत की। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण शहर से लेकर देहात तक सभी स्थानों पर नमाज सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सियासी कैंप और बधाई का सिलसिला ईदगाह के बाहर राजनीतिक दलों की सक्रियता भी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने कैंप लगाए थे, जहां नेताओं ने नमाजियों का स्वागत किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओलावृष्टि से फसलें खराब, किसानों ने लगाया जाम:ललितपुर में तत्काल सर्वे की मांग, CO समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे
    Next Article
    लखनऊ में नमाज के बीच ईदगाह पहुंचे अखिलेश यादव:भाजपा सांसद दिनेश शर्मा, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment