Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव-देह श्मशान घाट पहुंची:5 क्विंटल चंदन की लकड़ी से होगा अंतिम संस्कार, 'फन्ना बाबू अमर रहे' के नारे लगे

    5 hours ago

    1

    0

    बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का कुछ ही देर में बीकानेर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि देंगे। श्मशान घाट में करीब 5 क्विंटल लकड़ी का इंतजाम किया गया है। इसी की चिता बनाई जा रही है। अंतिम यात्रा आज सार्दुलगंज स्थित आवास से निकली। इस दौरान 'फन्ना बाबू अमर रहे' के नारे लगे। अंतिम यात्रा नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट पहुंची। 23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था। शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। उनके साथ परिवार के सदस्य भी 4 अलग-अलग चार्टर विमानों से पहुंचे। बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया- शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक शहर के बाजार बंद रहेंगे। बड़ी पहचान छोड़ गए शिवरतन अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- शिवरतन अग्रवाल रिश्ते निभाने वाले थे। वह काफी लोकप्रिय थे। जब वे गोठ (सामूहिक भोज) करते तो अपने दोस्तों को बुला लेते थे। वे अपने पीछे एक बड़ी पहचान छोड़कर गए हैं। प्रतिभा पढ़ाई की मोहताज नहीं होती हैं। वे आठवीं पास थे। इसके बाद भी उन्होंने इतना बड़ा ब्रांड बनाया। हमेशा जमीन से जुड़े रहे। अंतिम यात्रा से पहले की PHOTOS…. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन:चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे बिना शर्त दोस्तों-रिश्तेदारों को दिए थे बीकाजी के शोरूम:शिवरतन अग्रवाल से लोगों ने कहा था-भुजिया कहां बेचोगे; शेल्फ लाइफ बढ़ाकर विदेशों तक पहुंचाया प्रोडक्ट पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'लॉरेंस ऑफ पंजाब' वेब सीरीज पर केंद्र की रोक:परिवार ने कहा था- झूठा कंटेंट दिखा रहे, नैरेटिव सेट करने की कोशिश; अदालती कार्यवाही प्रभावित हो सकती
    Next Article
    ओरछा में हवाई 'उड़ान'...4.30 घंटे में दर्शन कर भोपाल लौटें:500 फीट की ऊंचाई पर जॉय राइड भी; हेलिकॉप्टर से 1.10 घंटे में पहुंचें चंदेरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment