Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल की अंतिम यात्रा शुरू:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम जाने-माने लोग पहुंचे, 2 बजे तक बीकानेर के बाजार बंद रहेंगे

    5 hours ago

    2

    0

    बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के सीएमडी और प्रख्यात उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल (74) का आज बीकानेर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके इकलौते बेटे दीपक अग्रवाल मुखाग्नि देंगे। अंतिम यात्रा आज सार्दुलगंज स्थित आवास से निकल चुकी है। नत्थूसर गेट होते हुए सतीमाता मंदिर के पास अग्रवाल समाज के श्मशान घाट सभी पहुंचेंगे। यहां अंतिम संस्कार होगा। 23 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। बीकानेर में उन्हें शिवरतन अग्रवाल से ज्यादा ‘फन्ना बाबू’ के नाम से जाना जाता था। शिवरतन अग्रवाल की पार्थिव देह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चार्टर प्लेन से बीकानेर लाई गई। उनके साथ परिवार के सदस्य भी 4 अलग-अलग चार्टर विमानों से पहुंचे। आज सुबह से ही उनके सार्दुलगंज स्थित आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान रहे मगन सिंह राजवी, भाजपा नेता देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सहित तमाम लोगों ने शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। बीकानेर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया- शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक शहर के बाजार बंद रहेंगे। अंतिम यात्रा से पहले की PHOTOS…. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का हार्ट अटैक से निधन:चेन्नई में ली अंतिम सांस, पत्नी के ऑपरेशन के लिए परिवार के साथ गए थे बिना शर्त दोस्तों-रिश्तेदारों को दिए थे बीकाजी के शोरूम:शिवरतन अग्रवाल से लोगों ने कहा था-भुजिया कहां बेचोगे; शेल्फ लाइफ बढ़ाकर विदेशों तक पहुंचाया प्रोडक्ट पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Turkey ने अचानक क्यों तान दी मिसाइलें? इजरायल के खिलाफ बड़ी लामबंदी, क्या करेंगे एर्दोगान
    Next Article
    Redmi के 2 सस्ते स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जानिए फीचर्स, कीमत से लेकर बेस्ट ऑफर तक सब कुछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment